यूपी – कानपुर में सड़क हादसा: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दो की मौत, दो लोग घायल – INA

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे किलोमीटर-216 पर ईसन नदी पुल के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक मुनेंद्र उर्फ मुन्ना (50) और टगोरी बालादास (56) की मौत हो गई, जबकि करिश्मा (20) और सोना (18) गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार सवार अंकित सुरक्षित बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा टीम ने घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया।


Table of Contents



प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल महिलाओं को लखनऊ रेफर कर दिया गया। कार सवार राजस्थान के रेवाड़ी से अंबेडकर नगर जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News