खबर शहर , किसानों को बड़ा झटका: आलू बीज कीमत छूट जाएंगे पसीने, इतना बढ़ गया दाम; खेती करना हुआ मुश्किल – INA

आलू की मंदी के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों के लिए नए बीज की आसमान छूती कीमतों ने परेशानी खड़ी कर दी है। वह सामान्य आलू के भाव से सरकारी नए बीज की करीब चार गुना कीमत होने के कारण बीज नहीं खरीद पा रहे हैं। इसलिए अभी तक मात्र 172 किसानों ने बीज खरीदने के लिए उद्यान विभाग में आवेदन किए हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जिले में 80 हजार हेक्टेयर में आलू की खेती होती है। इसलिए यहां उद्यान विभाग में हर साल बीज के लिए मारामारी रहती थी। एक हजार से अधिक किसान आवेदन करते थे। सभी को बीज आवंटन भी नहीं हो पाता था। लेकिन इस बार पूरा बीज बिकना ही मुश्किल दिख रहा है। क्योंकि फसल बोआई का समय आ गया है। अभी तक आवेदन के हिसाब से करीब दो हजार क्विंटल शेष बच रहा है। आलू बीज के लिए आवेदन सितंबर में ही शुरू हो गए थे। अभी तक 172 किसानों के आवेदन आ चुके हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

डीएचओ मनोज कुमार ने बताया कि जिले को 4,716 क्विंटल बीज का आवंटन हुआ है। अभी करीब दो हजार क्विंटल बीज बुकिंग के लिए बचा है। किसानों को प्रति क्विंटल एक हजार रुपये का अनुदान भी मिलेगा। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

खंदौली के किसान राहुल ने बताया कि इस समय मोटा आलू मात्र 600 से 900 रुपये क्विंटल बिक रहा है। गुल्ला और किर्री की कीमतों में तो कोल्ड का भाड़ा भी नहीं पूरा हो रहा। ऐसे में 2,980 से 3.630 रुपये प्रति क्विंटल कीमत के बीज को कैसे खरीदें। सरकार को वर्तमान भाव को देखते हुए कीमत तय करनी चाहिए। पुराने बीज की बोआई करके ही खेती करेंगे। – 

Table of Contents

Table of Contents

किसान रामू ने बताया कि नया बीज लेना था, लेकिन कीमतों को देखकर हिम्मत नहीं जुटा पाए। खाद और बोआई तक के रुपये के लाले पड़ रहे हैं। बीज की इतनी ऊंची कीमतें रखने से पहले विभाग को किसानों की वर्तमान हालात देखनी चाहिए थी। अब पुराने बीज की ही बुआई करेंगे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बमान बीज की कीमतें (रुपये प्रति कुंतल में)

Table of Contents

Table of Contents

प्रकार सीड साइज ओवर साइज

Table of Contents

Table of Contents

आधारित प्रथम 3630 3040

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आधारित द्वितीय 3480 2980

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News