दिल्ली की फॉरेंसिक लैब में लंबित मामले 79% घटे:27 हजार से 5700 रह गए; एक साल में एफएसएल की कार्यक्षमता में सुधार- INA NEWS

दिल्ली सरकार की फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में लंबित मामलों की संख्या करीब एक साल में 78.88% घट गई है। पहले जहां जांच के लिए करीब 27 हजार मामले लंबित थे, वहीं अब इनकी संख्या घटकर लगभग 5700 रह गई है। बुधवार को गृह मंत्री आशीष सूद ने यह जानकारी दी। सूद ने बताया कि दिल्ली सरकार ने एफएसएल के कामकाज में सुधार के लिए कई प्रशासनिक कदम उठाए हैं। प्रयोगशाला को आधुनिक बनाने और जांच प्रक्रिया में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया है। इसका असर लंबित मामलों की संख्या में आई कमी के रूप में सामने आया है। गृह मंत्री ने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने में देरी से पुलिस जांच और अदालतों में मुकदमों की सुनवाई प्रभावित होती है। अब समय पर रिपोर्ट मिलने से न केवल आपराधिक मामलों की जांच में तेजी आएगी, बल्कि अदालतों में अनावश्यक देरी भी कम होगी। इससे अपराध पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने में मदद मिलेगी।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News