खबर शहर , Agra News: पूर्वा चौधरी ने त्रिपद कूद में जीता रजत – INA

आगरा। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय उत्तर प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आगरा की पूर्वा चौधरी ने रजत पदक जीता है। लक्ष्मी इंटर कॉलेज, कराहरा की छात्रा पूर्वा ने अंडर-17 बालिका वर्ग की त्रिपद कूद स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।


Table of Contents

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। आगरा की टीम के साथ खेल अधिकारी के रूप में गोविंद सिंह, बृजेश कुमार, धीरेंद्र वर्मा, यूपेंद्र और उपमा सिंह गए हैं। पूर्वा की उपलब्धि पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक पंकज शर्मा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, रवि प्रकाश, पंकज कश्यप, शिखा झींगरन, श्वेता चरक, लता चौहान और उपमा सिंह ने बधाई दी है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News