खबर शहर , Agra News: रस्साकशी में कक्षा आठ और कुर्सी दौड़ में हर्षित अव्वल – INA

आगरा। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. अतुल कुमार जैन ने किया। पहले दिन रस्साकशी के जूनियर वर्ग में कक्षा आठ, सब जूनियर वर्ग में कक्षा 10 और सीनियर वर्ग में कक्षा 11 की टीम विजेता रही। वहीं कुर्सी दौड़ के जूनियर वर्ग में कक्षा सात के छात्र हर्षित और सब जूनियर वर्ग में कक्षा नौ के गर्वित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजन के दूसरे दिन 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ के साथ चम्मच दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद और लंबी कूद प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर कैलाश चंद्र, पंकज कश्यप, मनोज जैन और पारस जैन आदि मौजूद रहे।
Table of Contents