यूपी – सॉफ्टवेयर इंजीनियर का जुनून: जर्मनी की ठुकराई नौकरी, भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बने अनुज; ऐसे पाई सफलता – INA

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर और दिल से शतरंज के खिलाड़ी। जर्मनी में नौकरी का शानदार अवसर था लेकिन अनुज श्रीवत्री के सपने कुछ और थे। उनका जुनून शतरंज की 64 खानों की बिसात थी। कॅरियर छोड़ उन्होंने सपने को चुना और मेहनत के दम पर भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बनकर इतिहास रच दिया। उनकी सफलता ने आगरा के युवा शतरंज खिलाड़ियों को भी बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पहली हार के बाद की शानदार वापसी

Table of Contents

Table of Contents

अनुज ने फिलीपींस में आयोजित सातवीं आसियान प्लस व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप में खिताब जीतकर ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया। पहले मुकाबले में हार के बावजूद उन्होंने शानदार वापसी की और नौ दौर में सात अंक जुटाए। वह मध्य प्रदेश के पहले ग्रैंडमास्टर भी बने। भारत को पहला ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के रूप में 1988 में मिला था।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आगरा के खिलाड़ियों ने बताया प्रेरणादायक

Table of Contents

Table of Contents

आगरा के शतरंज खिलाड़ी ईशान लवानिया कहते हैं, अनुज की कहानी हमें सिखाती है कि अपने लक्ष्य के प्रति जुनून हो तो मुश्किल रास्ते भी आसान हो जाते हैं। नौकरी छोड़कर खेल को चुनना साहस का काम है। उनकी सफलता से हमें भी बड़े लक्ष्य बनाने की प्रेरणा मिली है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

युवा शतरंज खिलाड़ी आद्रता मिश्रा का कहना है कि शतरंज में लगातार अभ्यास और धैर्य जरूरी है। अनुज ने शुरुआती हार के बाद वापसी कर साबित किया कि हार से निराश नहीं होना चाहिए।

Table of Contents

Table of Contents

जिला शतरंज खेल संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव कहते हैं अनुज की उपलब्धि देश के साथ छोटे शहरों के खिलाड़ियों के लिए भी गौरव की बात है। आगरा में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर मिलें तो वे भी . बढ़ सकते हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News