खबर शहर , जन्माष्टमी 2026: सीएम के रूप में 20वीं बार जन्मस्थान पहुंचे योगी, बोले वो शब्द जो कान्हा ने अर्जुन से कहे थे – INA

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रज प्रवास के दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। यहां उन्होंने गोमाता का पूजन कर गर्भगृह में विराजमान लाला (बाल कृष्ण) के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर योगी आदित्यनाथ 20वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में पहुंचे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जन्माष्टमी पर गर्भगृह की दीवारों को चांदी की परत लगाकर अलौकिक रूप से सजाया गया था। मुख्यमंत्री काफी देर तक गर्भगृह की अद्भुत छटा और लाला के मनमोहक स्वरूप को निहारते रहे। गर्भगृह में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने योगमाया मंदिर, केशवदेव मंदिर और भागवत भवन में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-शांति व समृद्धि की मंगल कामना की। जन्मभूमि परिसर में सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहे उज्जैन से आए कलाकारों के मध्य पहुंचकर सीएम ने उनके साथ फोटो खिंचवाते हुए उत्साहवर्धन किया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सीएम योगी करीब 30 मिनट तक जन्मभूमि परिसर में रुके। इससे पहले मंदिर पहुंचने पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया। इस मौके पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, सीएम के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, एडीजी एसके भगत, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार समेत रालोद के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह मौजूद रहे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

कल्पना से परे था अयोध्या का कायाकल्प

Table of Contents

Table of Contents

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्यावासियों को कल्पना भी नहीं थी कि कभी इतना भव्य विकास होगा। दस साल पहले वहां सड़क थी, न बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था। गंदगी का अंबार लगा रहता था। अयोध्या रेलवे की सिंगल लाइन से जुड़ा था। अब प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। त्योहारों पर यह संख्या 50 लाख तक पहुंच जाती है। महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है। कनेक्टिविटी के लिए चारों ओर से फोरलेन सड़कें बन चुकी हैं। रेलवे की डबल लाइन हो चुकी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मां विंध्यवासिनी धाम में बना भव्य परिसर

Table of Contents

Table of Contents

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर योगमाया मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी धरा पर योगमाया ने अवतरित होकर कंस के अहंकार को चुनौती दी थी। वही योगमाया विंध्यवासिनी धाम में प्रकट हुई थीं। योगमाया के प्रति आस्था ने ही विंध्यवासिनी धाम को एक भव्य परिसर उपलब्ध कराया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

…बाकी चिंता कृष्ण कन्हैया करेंगे

Table of Contents

Table of Contents

मुख्यमंत्री बोले, भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से एक ही बात कही कि अर्जुन…तुम निमित्त मात्र हो…तुम अपना कर्तव्य करो। अगर निष्काम कर्म करोगे तो परिणाम पाओगे। इसी तरह हम सब भी देश, समाज व परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें, तो देश-प्रदेश को विकसित बनने में कोई देर नहीं लगेगी। सीएम बोले, श्रीकृष्ण कहते हैं कि कर्म करो, अपने कर्तव्य पथ पर . बढ़ो…बाकी चिंता कृष्ण कन्हैया करेंगे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News