Tach – वीवो ला रहा है OriginOS 7, 16 सितंबर को होगा बड़ा खुलासा; परफॉर्मेंस से स्टोरेज तक फोन में होंगे ये बदलाव

वीवो ओरिजिनOS 7 को 16 सितंबर को होने वाली वीवो Developer Conference (VDC) में पेश किया जाएगा. एंड्रॉयड 17 पर आधारित यह अपडेट नए डिजाइन, लिक्विड स्टाइल एनिमेशन और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आ सकता है.

Table of Contents

वीवो अपने स्मार्टफोन्स के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम ओरिजिनOS 7 को पेश करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी के मुताबिक, यह नया सॉफ्टवेयर Android 17 पर बेस्ड होगा. ओरिजिनOS 7 को 16 सितंबर को होने वाली कंपनी की सालाना वीवो Developer Conference (VDC) में लॉन्च किया जाएगा.

नए OS में सबसे बड़ा बदलाव इसका विजुअल डिजाइन होगा. इसमें नए मटेरियल, बेहतर लाइटिंग इफेक्ट्स और लिक्विड स्टाइल एनिमेशन देखने को मिलेंगी. लॉकस्क्रीन के लिए Liquid Themes भी पेश किए जाएंगे. इसके अलावा पूरे सिस्टम में इस्तेमाल करने के लिए एक नया Sticker Library भी मिलेगा.

वीवो Atomic Workbench नाम का नया फीचर भी ला रही है. इसे खासतौर पर पारंपरिक Candybar-style स्मार्टफोन्स के लिए डिजाइन किया गया है. यह यूजर्स को अलग-अलग कामों को मैनेज करने और स्मार्टफोन के साथ इंटरैक्ट करने के नए तरीके दे सकता है.

परफॉर्मेंस में भी होगा बड़ा सुधार

वीवो ने ओरिजिनOS 7 में अपने Blue River Smooth Engine को अपग्रेड किया है. कंपनी का कहना है कि इससे Computing, Storage और Display से जुड़े हिस्सों में बेहतर Performance मिलेगी.

कंपनी के दावों के मुताबिक, नए OS में Graphics Rendering 14% तक बेहतर होगा, जबकि Page Switching की Response Speed में 19% तक सुधार हो सकता है. ऐप्स के लॉन्च होने की Speed भी 12% तक तेज होने का दावा किया गया है.

इसके अलावा UI Animations और स्क्रीन रेंडरिंग जैसे कामों के दौरान पावर कंजम्शन करीब 20% तक कम हो सकता है. वीवो ने मेमोरी मैनेजमेंट और डेटा प्रोसेसिंग को भी बेहतर किया है, जिससे एक साथ कई तरह के डेटा को ज्यादा तेजी से प्रोसेस किया जा सकेगा.

Storage और Display में भी बदलाव

ओरिजिनOS 7 में स्टोरेज कंप्रेशन 2.0 मिलेगा. वीवो का दावा है कि 256GB स्टोरेज वाले फोन में इससे 20GB तक अतिरिक्त यूसेबल स्टोरेज मिल सकती है.

डिस्प्ले के लिए वर्चुअल ग्राफिक कार्ड 4.0 पेश किया जाएगा, जो लिक्विड स्टाइल इफेक्ट को बेहतर तरीके से चलाने में मदद करेगा. इससे विजुअल क्वालिटी बनाए रखते हुए CPU और GPU पर एक्सट्रा लोड कम रखने का दावा किया गया है.

ओरिजिनOS 7 किन वीवो फोन में आएगा और इसका Rollout कब शुरू होगा, इसकी जानकारी 16 सितंबर के VDC Event में मिलने की उम्मीद है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News