खबर शहर , Agra News: महिला बास्केटबॉल टीम का चयन आज – INA

आगरा। बड़ौत (बागपत) में 17 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाली 65वीं प्रदेशीय महिला बास्केटबाॅल चैंपियनशिप के लिए आगरा की महिला टीम का चयन पांच नवंबर को किया जाएगा। जिला बास्केटबाॅल संघ के सचिव डॉ. हरि सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के बास्केटबाॅल कोर्ट पर होगी। इसमें किसी भी आयु वर्ग की खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकती हैं। स्कूल, कॉलेज, क्लब, पुलिस, सेना और अन्य विभागों की खिलाड़ी भी चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगी। संघ के संयुक्त सचिव डॉ. रीनेश मित्तल ने इच्छुक खिलाड़ियों से चयन के लिए पहुंचने की अपील की है। बताया कि अधिक जानकारी के लिए सचिन दत्त जोशी, शैलेंद्र सोनी, हरेंद्र प्रताप शर्मा, मनीष वर्मा और राहुल सक्सेना से संपर्क किया जा सकता है।


Table of Contents


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News