खबर शहर , Agra News: जेबीपीएल अंडर-16 में शिवा और बालाजी अकादमी ने दर्ज की जीत – INA

आगरा। शहर के उभरते क्रिकेटरों के बीच जेबीपीएल अंडर-16 चैंपियनशिप में रोमांच बढ़ने लगा है। जेबी क्रिकेट ग्राउंड, बमरौली कटारा में बुधवार को खेले गए दो लीग मुकाबलों में शिवा क्रिकेट अकादमी और एटा की बालाजी क्रिकेट अकादमी ने 10-10 विकेट से जीत दर्ज कर अपनी ताकत दिखाई।

पहले मुकाबले में क्रिकेट मास्टर की टीम 16.4 ओवर में 106 रन बनाकर सिमट गई। शिवा क्रिकेट अकादमी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 9.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए 110 रन बना लिए। प्रवाल राजपूत ने 34 गेंदों पर नाबाद 76 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि योगेंद्र तेनी ने 22 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य कुमार ने तीन और आयुष ने दो विकेट हासिल किए।

दूसरे मुकाबले में एटा की बालाजी क्रिकेट अकादमी ने स्प्रेंडल-2 को एकतरफा अंदाज में हराया। स्प्रेंडल-2 की टीम 13 ओवर में 71 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बालाजी अकादमी ने 5.1 ओवर में बिना विकेट खोए 74 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। आर्यन चौधरी ने 22 गेंदों पर नाबाद 36 रन और दूसरे बल्लेबाज आर्यन चौधरी ने 10 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए। गेंदबाजी में आर्यन यादव ने चार ओवर में 18 रन देकर सात विकेट झटके, जबकि मोहित यादव ने तीन विकेट हासिल किए।

बृहस्पतिवार को शिवा क्रिकेट अकादमी और बालाजी क्रिकेट अकादमी के बीच शेष लीग मुकाबला खेला जाएगा। इसके परिणाम से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अगली टीम तय होगी। क्वालिफाई करने वाली टीम सेमीफाइनल में एसके स्पोर्ट्स से भिड़ेगी, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला छह नवंबर को खेला जाएगा। संवाद


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News