यूपी – यूपी: चुनाव से पहले सरकार दे सकती है महिलाओं को बड़ा तोहफा, चार करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे – INA

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार महिलाओं को बड़ी सौगात दे सकती है। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले महिलाओं के बैंक खातों में एक निश्चित राशि सीधे भेजने की योजना का जल्द एलान हो सकता है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सूत्रों के अनुसार, इस योजना से प्रदेश की चार करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है। प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या छह करोड़ से अधिक है। ऐसे में करीब 66 फीसदी महिलाओं को योजना के दायरे में लाया जा सकता है। 10 अप्रैल को जारी एसआईआर के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में प्रति 1000 पुरुष मतदाताओं पर 834 महिला मतदाता हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

महिला मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए सभी राजनीतिक दल इस वर्ग को साधने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही योजना की औपचारिक घोषणा कर सकती है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की पात्र महिलाओं को आर्थिक मदद मिल सकेगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले खातों में सीधे राशि भेजने की पहल सरकार के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकती है। फिलहाल शासन स्तर पर योजना को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, संबंधित अधिकारी इस पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News