खबर शहर , Agra News: गोदाम में निकला आठ फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू – INA

फतेहाबाद। तहसील फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पूठपुरा में बुधवार शाम घर के पीछे बने गोदाम में करीब आठ फीट लंबा अजगर निकलने से अफरा-तफरी मच गई। अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।


Table of Contents

गांव पूठपुरा निवासी जयपाल सिंह के घर के पीछे बने गोदाम में बुधवार शाम अजगर रेंगता हुआ दिखाई दिया। अजगर की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी भूरी सिंह ने काफी प्रयास के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News