खबर शहर , Agra News: नवादा बाजार में मिली गंदगी, सुपरवाइजर बर्खास्त – INA

आगरा। ताजमहल के पास वार्ड-89 हरजूपुरा के नवादा बाजार में गंदगी मिलने और सफाई व्यवस्था में सुधार न होने पर सुपरवाइजर को बर्खास्त कर दिया गया। जोनल सेनेटरी ऑफिसर (जेडएसओ) राजीव बालियान को वार्ड के निरीक्षण में कूड़े के ढेर मिले। चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं हुआ। दोबारा निरीक्षण में भी पहले से ज्यादा कचरा मिला तो सुपरवाइजर हेमंत सिंह को बर्खास्त कर दिया गया।

क्षेत्रीय पार्षद आशीष सिंह ने भी बाजार का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान वार्ड में जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर मिलने पर सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। सुपरवाइजर को चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार मौका दिया गया था लेकिन गंदगी नहीं हटाई। उनकी शिकायत पर जेडएसओ ने निरीक्षण किया तो स्थिति गंभीर मिली।

नगर आयुक्त के निर्देश के बाद सफाई कंपनी जेएस इन्वायरो सर्विसेज की ओर से सुपरवाइजर हेमंत सिंह को नौकरी से बर्खास्त करने का पत्र जारी किया गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने सभी सेनेटरी इंस्पेक्टरों और सुपरवाइजरों को वार्डों में नियमित सफाई, कूड़े के उठान और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के निर्देश दिए।

————————–

केके नगर में किया औचक निरीक्षण

बुधवार को सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने केके नगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई के साथ सड़कों, नालियों की स्थिति देखी और लोगों से बात कर समस्याएं जानीं। उन्होंने स्वच्छ मोहल्ला अभियान के तहत लोगों से घरों में निकलने वाले कचरे को अलग-अलग देने और कंपोस्टिंग की भी जानकारी दी। लोगों से कहा गया कि गीले और सूखे कचरे के साथ सैनिटरी कचरे को भी अलग-अलग रखना जरूरी है। निरीक्षण के दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर जागेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News