यूपी – भाजपा विधायक के घर पिटाई मामला: मुरादाबाद पुलिस की जांच दस दिन से ठप; दिल्ली में रामू की हालत फिर बिगड़ी – INA

बिजनौर की बढ़ापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुशांत सिंह के रतूपुरा स्थित आवास में तीन युवकों की पिटाई के आरोपों की जांच जस की तस है। दस दिन बीतने के बाद भी जांच . नहीं बढ़ सकी। पुलिस का पूरा फोकस रामू के घर जाने वाले लोगों को रोकने पर है। उधर, दिल्ली में अस्पताल में भर्ती रामू की हालत फिर बिगड़ गई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

रामू की पत्नी ज्योति का दावा है कि उनकी दिक्कत बढ़ती ही जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार इलाज कराने के बाद कार्रवाई कराने की बात कह रहा है जबकि परिवार ने पहले ही दिन तहरीर दे दी थी। डिलारी की शांति कुंज कॉलोनी निवासी राजू, अतुल और लविश के मकान आस-पड़ोस में हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

रामू का इलाज दिल्ली में चल रहा है जबकि बाकी दो रतूपुरा स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। रामू की मां ने नौ अक्तूबर को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस घटना को दस दिन बीत गए हैं लेकिन अब तक न तो किसी से पूछताछ की गई और न ही किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती रामू की हालत शनिवार को फिर बिगड़ गई। रामू की पत्नी का दावा है कि उसके पति की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों के संपर्क में पुलिस है लेकिन परिवार ने पहले रामू का इलाज कराने की बात कही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

वह इलाज कराने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कराने को कह रहे हैं। उधर रामू की बहन, मां और परिवार के अन्य लोगों का कहना है कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News