Crime- कानपुर: फैक्टरी से निकाले गए मजदूर का तांडव, साथियों संग जमकर की तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच शुरू -#INA

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में संचालित रेयर केम इंडस्ट्रीज निरमा फैक्टरी में बीती रात मजदूर और उसके साथियों के द्वारा तोड़फोड़ और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फैक्टरी मालिक दिनकर प्रबोध सक्सेना की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, जनपद फतेहपुर के साईं रावतपुर गांव निवासी कमल तिवारी पिछले करीब दो माह से फैक्टरी में मजदूरी कर रहा था। बुधवार को हिसाब कर उसे छुट्टी दे दी गई।
Table of Contents