Crime- फर्रुखाबाद हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, युवक ने अस्पताल के रास्ते में तोड़ा दम, परिजन रो-रोकर बेहाल -#INA

फर्रुखाबाद जिले में मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरायिमपुर (नगला पाल) निवासी धीर सिंह (28) बुधवार रात लगभग आठ बजे अपने गांव से अचरा की तरफ मोटरसाइकिल से जा रहा था। तभी अचरा सराय रोड पर स्थित अहीर हवेली के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Table of Contents
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। धीर सिंह को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन ने बताया की पारिवारिक भाई रविंद्र सिंह को सर्प ने काट लिया था। उसकी झाड़ फूंक खलवारा में चल रही थी। उसे देखने धीर सिंह जा रहा था। मां राधा, पत्नी पुष्पा तथा पुत्र सत्यम (10) और प्रांजल(6) का रो-रोकर बुरा हाल है।