Crime- यूपी: ‘रफ्तार ने छीनीं सांसें’, 40 मीटर दूर गिरा इंजन, शव के उड़े चीथड़े, सड़क पर बिछीं थीं लाशें, हरदोई हादसा -#INA

हरदोई जिले में भाई दूज और छठ मनाने नोएडा से प्रयागराज जा रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार गंगा (एक्सयूवी 300) एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर, उनकी पत्नी और दोनों बेटों की मौत हो गई। घटनास्थल पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाकर स्थानीय ग्रामीणों ने हंगामा किया और यूपीडा की कार पलट दी।


Table of Contents


मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने हालात संभाले। चारों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। परिजन के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रयागराज के नीमसरॉय मुड़ैरा के ईडब्लूएस 431 निवासी सौरभ उपाध्याय (39) नोएडा में एक आईटी कंपनी में काम करते थे। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे।उनकी दो बहनें प्रयागराज में रहती हैं।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News