Crime- हिसार: बहबलपुर-बाडो पट्टी बस स्टैंड के पास सड़क हादस, एक की मौत व तीन घायल -#INA

बहबलपुर-बाडो पट्टी बस स्टैंड के पास मंगलवार अलसुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना मंगलवार अलसुबह करीब पौने एक बजे हुई जब एक रिट्ज गाड़ी ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मृतक की पहचान लगभग 23 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है। हादसे में तरुण, अमन और प्रवीण घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 और बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार चारों युवक गांव से खाटू श्याम के दर्शन के लिए धजा लेकर निकले थे। वे बहबलपुर-बाडो पट्टी बस स्टैंड पर ब्रेकर पार कर . निकले ही थे कि पीछे से आ रही रिट्ज गाड़ी ब्रेकर पर नियंत्रण खो बैठी और बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। जिस गाड़ी से यह हादसा हुआ, वह जेवरा गांव की बताई जा रही है। सब इंस्पेक्टर गौतम ने बताया कि देर रात्रि करीब साढ़े बजे हादसे की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं कि हादसा कैसे हुआ।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News