Crime- फर्रुखाबाद: खाली जमीन में मिला बोरिंग मिस्त्री का शव, मुंह से निकल रहा था झाग, गले में मिले निशान, जांच शुरू -#INA

फर्रुखाबाद जिले में जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला चार निवासी दीपक वर्मा (22) बोरिंग मिस्त्री था। उसके परिवार के लोग बुधवार शाम को जनपद मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में रिश्तेदारी में गए थे। बृहस्पतिवार सुबह दीपक का शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित गांव सरवर आलमपुर में सुभाष की खाली पड़ी जमीन में शौचालय के पास पड़ा मिला।
Table of Contents