Crime- वृंदावन: बांके बिहारी के नाम पर भी धोखा, पुलिस ने गिरफ्तार किया अजीत चौधरी; दीपदान के नाम पर मांग रहा था पैसा -#INA

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में कार्तिक मास में दीपदान के नाम पर श्रद्धालुओं से ऑनलाइन धन की मांग करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

गत दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्टर जारी हुआ था। इसमें कार्तिक मास में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में तुलसी पूजन और दीपदान के नाम परदीपदान के नाम पर देवी-देवताओं की कृपा व राजसी सुख प्राप्ति का लालच देकर श्रद्धालुओं से नाम और गोत्र लिखकर पैसे भेजने को कहा जा रहा था। इसके लिए मोबाइल नंबर और एक यूपीआई आईडी जारी की गई थी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इस वायरल पोस्ट की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने मामले की जांच की और मंदिर के सेवायत सुमित गोस्वामी से भी जानकारी ली। इसमें स्पष्ट हुआ कि आरोपी द्वारा यह कार्य न केवल मंदिर की पवित्रता और मर्यादा के विरुद्ध है बल्कि इससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंची है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सुमित गोस्वामी ने इस संबंध में मंदिर हाई पावर्ड प्रबंध कमेटी को भी अवगत कराया था। जांच के बाद पुलिस ने मूलरूप से अलीगढ़ एवं फिलहाल नवादा के रजत विहार में रह रहे अजीत चौधरी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। वायरल पोस्ट, मोबाइल नंबर और यूपीआई के आधार पर अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है। अभी तक वायरल क्यूआर कोड के जरिये कितना धन दीपदान के नाम पर श्रद्धालुओं से लिया गया, इसकी जांच की जा रही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News