Crime- कानपुर: नारामऊ हाईवे पर बड़ी लापरवाही, एक ही खराब डंपर से भिड़े तीन वाहन, चार लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती -#INA

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारामऊ हाईवे पर शुक्रवार को पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम की गंभीर लापरवाही सामने आई। इसके कारण एक ही स्थान पर सिलसिलेवार कई भीषण हादसे हो गए। हाईवे की चालू लेन पर खराब होकर खड़े एक मौरंग लदे डंपर को समय रहते न हटाए जाने के चलते शाम से लेकर रात के बीच तीन अलग-अलग वाहन उससे टकरा गए।


Table of Contents

इन हादसों में बस चालक, दो बाइक सवार युवक और दूसरे डंपर का चालक समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नारामऊ हाईवे पर एक मौरंग लदा डंपर अचानक तकनीकी खराबी के कारण सड़क के बीचोंबीच लेन पर ही खड़ा हो गया था। शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार से आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर इस खड़े डंपर के पिछले हिस्से से जा टकराई।

 

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News