Crime- कन्नौज: पेट्रोल पंप के पास हादसा, चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, कर्मचारियों ने पाया काबू -#INA

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में नगर के पूर्वी बाईपास तिराहे पर शनिवार को नेशनल हाईवे-34 पर चलते ट्रक की केबिन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। पास में स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। इससे पेट्रोल पंप और पास में खड़े गैस से भरे टैंकर तक आग पहुंचने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार देर रात एक ट्रक पूर्वी बाईपास तिराहे से गुजर रहा था।


Table of Contents


इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से उसकी केबिन में आग लग गई। आग तेजी से फैलने पर चालक वीरपाल निवासी गुरसहायगंज ट्रक से कूद गया और पेट्रोल पंप पर पहुंचकर कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पेट्रोल पंप कर्मचारी अग्निशमन सिलिंडर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। वहीं, आसपास के लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।  काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News