सीजी- अम्बिकापुर: केल्हारी बस हादसे के बाद एक्शन में परिवहन विभाग, अंबिकापुर में 3 यात्री बसें जब्त, 4 पर चालान काटा – INA

केल्हारी क्षेत्र में 22 अक्तूबर को हुए यात्री बस हादसे के बाद परिवहन विभाग ने यात्री वाहनों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से परिवहन उड़नदस्ता दल ने जिले में यात्री बसों की सघन जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तीन यात्री बसों को जब्त किया गया, जबकि चार अन्य बसों के खिलाफ कुल 11 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की जांच

Table of Contents

Table of Contents

केल्हारी बस हादसे को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने यात्री बसों की तकनीकी स्थिति और आवश्यक दस्तावेजों की जांच तेज कर दी है। जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। इसके अलावा बसों में ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े अन्य मानकों की भी पड़ताल की गई। जांच के दौरान मोटरयान अधिनियम और संबंधित नियमों का उल्लंघन मिलने पर बस संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें: सीजी न्यूज: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, नवा रायपुर में किसानों की हुंकार रैली, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई

Table of Contents

Table of Contents

जिला परिवहन अधिकारी ने यात्री बस संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज वैध और अद्यतन रखें। साथ ही बसों की तकनीकी स्थिति दुरुस्त रखने, निर्धारित क्षमता के अनुसार यात्रियों को बैठाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा या अन्य आवश्यक दस्तावेजों के बसों का संचालन करने वालों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संचालकों पर भी नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

Table of Contents

Table of Contents

परिवहन विभाग के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जांच एवं प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने बस संचालकों को चेतावनी दी है कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ . भी कार्रवाई की जाएगी ताकि यात्री बसों का संचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो सके।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News