यूपी – यूपी: धनतेरस आज, खरीदारी और पूजन के लिए हैं ये दो शुभ मुहूर्त; 2700 करोड़ के कारोबार की उम्मीद – INA

धनतेरस पर शुक्रवार को बाजारों में खरीदारी के साथ भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की पूजा की जाएगी। मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और अन्य नई वस्तुएं खरीदना शुभ होता है। भगवान धन्वंतरि की पूजा से आरोग्यता की कामना की जाती है। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पांडेय ने बताया कि खरीदारी का पहला शुभ मुहूर्त दोपहर 1:31 से 4:07 बजे और दूसरा शाम 5:45 से 7:42 बजे तक है। व्यापारियों के लिए शाम 5:46 से 7:42 बजे तक प्रतिष्ठान में पूजन करना शुभ रहेगा।
Table of Contents