Sport : बैक-टू-बैक चैंपियन! जापान को 4-1 से रौंदकर भारत ने फिर जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, रचा नया इतिहास #INA

Indian Hockey Team: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जापान को 4-1 से हराकर इतिहास रच दिया है. इस धमाकेदार जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने घरेलू सरजमीं पर न सिर्फ अपने खिताब को डिफेंड किया, बल्कि लगातार तीसरी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर अपना दबदबा कायम रखा. इससे पहले भारत ने साल 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में भी यह खिताब अपने नाम किया था. भारत ने कोरिया को हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी.

शुरुआत में पिछड़ने के बाद टीम इंडिया की जोरदार वापसी

फाइनल मुकाबले की शुरुआत में जापान ने भारतीय हॉकी टीम पर पूरी तरह से शिकंजा कसे रखा. मैच के तीसरे ही मिनट में जापान के काजुमासा मात्सुमोतो ने एक शानदार फील्ड गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी. इस गोल ने भारतीय फैंस को थोड़ी देर के लिए शांत कर दिया और पहले हाफ तक भारतीय फॉरवर्ड्स जापानी डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे. मैच के शुरुआती दो क्वार्टर में जापान की टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी, लेकिन हाफ-टाइम के बाद भारतीय टीम एक बिल्कुल अलग रणनीति और आक्रामक खेल के साथ मैदान पर उतरी.

तीसरे क्वार्टर में मिला बराबरी का गोल

हाफ-टाइम के बाद भारतीय टीम ने जापान पर दबाव बनाना शुरू किया. मैच के 42वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की एक बेहतरीन रणनीति काम आई और शिलानंद लाकड़ा ने चालाकी से गोल दागकर भारत को 1-1 की बराबरी पर ला दिया. इस गोल के होते ही घरेलू स्टेडियम में भारतीय फैंस खुशी से झूम उठे और पूरी टीम इंडिया का हौसला सातवें आसमान पर पहुंच गया.

आखिरी 15 मिनटों में भारतीय टीम का तूफान

मैच के आखिरी 15 मिनट यानी चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने ऐसा खेल दिखाया कि जापानी टीम पूरी तरह बिखर गई. 48वें मिनट में हार्दिक सिंह के बेहतरीन पास पर दिलप्रीत सिंह ने कमाल का गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया. इसके बाद 53वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए शानदार फ्लिक मारी और स्कोर 3-1 कर दिया. ठीक एक मिनट बाद यानी 54वें मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने हाफ वॉली पर एक और जोरदार गोल कर जापान की वापसी की सभी उम्मीदें भी खत्म कर दीं और भारत की 4-1 से ऐतिहासिक जीत पक्की कर दी.

रिकॉर्ड छठी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा

इस जीत के साथ भारतीय हॉकी टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड तोड़ छठी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है. पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही कप्तान हरमनप्रीत सिंह की इस ब्रिगेड ने यह साबित कर दिया है कि जब सबसे बड़ा मौका आता है, तो टीम इंडिया वर्ल्ड क्लास प्रदर्शन करना जानती है. पंजाब की धरती पर अपने परिवारों और हजारों फैंस के सामने खिताब जीतने का यह पल भारतीय हॉकी के इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया.

यह भी पढ़ें:  Explainer: डबल ट्रेड डील से कितनी मजबूत हुई चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद? जानें कैसे बदला दोनों टीमों का समीकरण

बैक-टू-बैक चैंपियन! जापान को 4-1 से रौंदकर भारत ने फिर जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, रचा नया इतिहास





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close