यूपी – यूपी का मौसम: बारिश-हवाएं थमने के बाद पारा चढ़ने का अनुमान, प्रदेश में समय से पहले हो सकती है कोहरे की दस्तक – INA

विभाग के अनुसार, रविवार से अर्नब तूफान और पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने लगेगा। विंध्य क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर थमने के आसार हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के संकेत हैं। बारिश थमने के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है।


Table of Contents



बारिश के चलते शनिवार को गोरखपुर में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात रही। बारिश के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को गोरखपुर में 63.8 मिमी, सिद्धार्थनगर में 62.2 मिमी, बस्ती में 57.2 मिमी, महाराजगंज में 56.6 मिमी और मथुरा में 31 मिमी बारिश दर्ज की गई।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News