खबर शहर , Agra News: 16 हजार खिलाड़ियों के दमखम से चमका एंड्रयूज स्कूल – INA

आगरा। बेटियों को खेलों में . बढ़ाने और स्वस्थ राष्ट्र का संदेश देने वाले 20वें रिया अस्थाना मून स्कूल ओलंपिक का मंगलवार को रंगारंग समापन हुआ। फतेहाबाद रोड स्थित द इंटरनेशनल स्कूल आगरा (टीआईएसए) में आयोजित आठ दिवसीय आयोजन में 340 विद्यालयों के 16 हजार से अधिक बच्चों ने 24 खेलों में दमखम दिखाया। सेंट सीएफ एंड्रयूज स्कूल, पीली पोखर ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद राम प्रताप सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, नजीर अहमद, पूरन डावर, अजय अग्रवाल, कुलदीप पाठक, डॉ. गिरधर शर्मा और मेहुल विभव ने समारोह का शुभारंभ किया। संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल ने आयोजन की सराहना की। अध्यक्ष वीना लवानिया और सचिव इंजीनियर उमेश शर्मा ने आभार जताया। स्वागत मून टीवी निदेशक राजीव दीक्षित, समाचार संपादक मनीष तिवारी और टीआईएसए अध्यक्ष संजय कालरा ने किया। राहुल पालीवाल और राजीव दीक्षित ने बताया कि डीपीएस ताज सिटी ने मेजबान विद्यालय के रूप में सहयोग किया। अगले वर्ष के आयोजन का ध्वज शारदा वर्ल्ड स्कूल को सौंपा गया। इस दौरान टीएन पाराशर, पुष्पेंद्र यादव, भानु प्रताप, सोमेश दुबे, नंदी रावत, मनोज शर्मा, गौरव, ताराचंद, हरिओम राजेश, जितेंद्र सिंघल और अभिषेक शर्मा ने व्यवस्था संभाली। उजाला सिग्निस रेनबो अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

ये रहे विजेता विद्यालय : अंडर-19 बालक वर्ग में सेंट सीएफ एंड्रयूज स्कूल 54 अंक लेकर विजेता और डीपीएस 24 अंक के साथ उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में सेंट एंड्रयूज यूनिट-1 (41 अंक) विजेता और डीपीएस आगरा (31 अंक) उपविजेता बना। अंडर-14 बालक वर्ग में सेंट एंड्रयूज यूनिट-4 (26 अंक) विजेता और डीपीएस (23 अंक) उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में डीपीएस आगरा (35 अंक) विजेता और टीआईएसए (22 अंक) उपविजेता बना।

बालिकाओं ने भी दिखाया दमखम

महिला खेल प्रोत्साहन समिति की संयोजक बबीता पाठक ने बताया कि कबड्डी, ताइक्वांडो, मुक्केबाजी, कराटे सहित विभिन्न खेलों में बेटियों ने भाग लिया। पहली बार बालिका फुटबाल में 150 से अधिक और कराटे में करीब 200 बालिकाएं मैदान में उतरीं।

इन खेलों के घोषित हुए परिणाम: बैडमिंटन जूनियर बालक में एसबीएम, जूनियर बालिका और सीनियर बालक में श्रीराम सेंटेनियल व सीनियर बालिका में टीआईएसए विजेता रहे। मुक्केबाजी में जूनियर बालक सेंट एंड्रयूज यूनिट-4, जूनियर बालिका और दोनों सीनियर वर्गों में कर्नल ब्राइटलैंड विजेता रहा। जिम्नास्टिक में जूनियर बालक सेंट एंड्रयूज यूनिट-4, जूनियर बालिका और सीनियर बालक गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम व सीनियर बालिका में सेंट एंड्रयूज यूनिट-2 विजेता बना। रस्साकशी में जूनियर बालक सेंट एंड्रयूज यूनिट-4, बालिका में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सीनियर बालक में माही इंटरनेशनल और सीनियर बालिका में सूरज गोविंद स्कूल विजेता रहे।

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान

योग में अनीक सिंह, अनय जैन, विभावसु त्रिपाठी, वान्या जैन, कराटे में सुखबीर सिंह, एथलेटिक्स में प्रियांशु परमार, आदर्श मौर्य, राखी यादव, फुटबाल में चेष्टा परिहार, दिलीप कुमार, हैंडबाल में अलायन्या खान, रेहान खान, अविष्का राठौड़ी; स्केटिंग में आराध्या अग्रवाल, बास्केटबाल में सुहानी अग्रवाल, इनाया फातिमा; टेबल टेनिस में तोशाम गुप्ता, मिशिका लवानिया, तैराकी में श्रेयश सिंह, शतरंज में मौली शर्मा, मोहम्मद हासिब, जिम्नास्टिक में अरिहन वर्मा, नादिता श्रीवास्तव, लॉन टेनिस में आशी राठौर, भूमिका शुक्ला, निशानेबाजी में अभिषेक, नीतू, कबड्डी में दिव्यांश आर्य, उदय राजपूत, मुक्केबाजी में अमन कुमार, वॉलीबॉल में संघमित्रा गौतम और बैडमिंटन में अंकुर प्रताप को सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद

पूर्व जिला जज महेश नौटियाल, सुनैना कालरा, नैना कालरा, राजेश गोयल, संजीव चौबे, डॉ. गिरीश गुप्ता, डॉ. आरके पांडे, डॉ. महेश शर्मा, सुधीर भोजवानी, अभय राम, प्रांजल शर्मा, शिवांजल शर्मा, सीए अपूर्वा शर्मा, ओसिन शर्मा और अजय महाजन आदि।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News