खबर शहर , Agra News: एटा की बालाजी और कासगंज की शिवा अकादमी ने मारी बाजी – INA

आगरा। शहर के जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित जेबीपीएल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में एटा और कासगंज की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मंगलवार को खेले गए दो लीग मुकाबलों में एटा की बालाजी क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट मास्टर को आठ विकेट से हराया, जबकि कासगंज की शिवा क्रिकेट अकादमी ने स्प्रिंगडेल-2 को एक विकेट से शिकस्त दी।


Table of Contents

पहले मुकाबले में क्रिकेट मास्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 137 रन बनाए। विष्णु ने 53 गेंदों पर नाबाद 82 रन की पारी खेली। जवाब में एटा की बालाजी क्रिकेट अकादमी ने आर्यन चौधरी के नाबाद 52 रन और शिवम ठाकुर के नाबाद 38 रनों की मदद से 11.4 ओवर में दो विकेट खोकर 139 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

दूसरा मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांचक रहा। स्प्रिंगडेल-2 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 131 रन बनाए। आर्यन चाहर ने 28 गेंदों पर 45 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कासगंज की शिवा क्रिकेट अकादमी को कप्तान प्रवल राजपूत ने संभाला। उन्होंने 57 गेंदों पर 64 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। टीम ने 19.5 ओवर में नौ विकेट खोकर 134 रन बनाए और एक विकेट से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में बुधवार को भी दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में बालाजी क्रिकेट अकादमी का सामना स्प्रिंगडेल-2 से होगा, जबकि दूसरे मैच में शिवा क्रिकेट अकादमी और क्रिकेट मास्टर की टीमें आमने-सामने होंगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News