खबर शहर , Agra News: अंडर-12 मुकाबले में डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी जीती – INA

आगरा। चाहर अकादमी के मैदान पर खेले गए अंडर-12 क्रिकेट मुकाबले में डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी ने चाहर अकादमी को 14 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 241 रन बनाए। टीम की ओर से जतिन ने 69 रन की शानदार पारी खेली, जबकि दिव्यांश ने 61 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में चाहर अकादमी की ओर से चिराग ने तीन और दीपक ने दो विकेट हासिल किए।


Table of Contents

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चाहर अकादमी की टीम 33.3 ओवर में 227 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से हनी ने 54, दीपक ने 38 और अवि ने 26 रन बनाए। डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रांशु यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। जतिन ने दो, जबकि हार्दिक और सार्थक ने एक-एक विकेट हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के लिए जतिन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर युवराज सिंह, लक्की और भानु आदि उपस्थित रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News