खबर शहर , Agra News: 10 माह से सबमर्सिबल खराब…घर-घर पेय जल के लिए भटक रहे नौनिहाल – INA

सैंया। ग्राम पंचायत पुसैता स्थित प्राथमिक विद्यालय कछपुरा में 10 माह से खराब पड़ी सबमर्सिबल को बीडीओ के आदेश के बावजूद भी सही नहीं कराया गया है, जिससे स्कूल के नौनिहाल आज भी आसपास के घरों से पेय जल के लिए भटक रहे हैं।


Table of Contents

विकास खण्ड सैंया की ग्राम पंचायत पुसैता के मजरा कछपुरा में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय है। विद्यालय में छात्रों के लिए सबमर्सिबल लगाई गई थी, जो करीब 10 माह से खराब पड़ी है । प्रधानाध्यापक चंदन मन्ना ने कई बार शिकायत की है। बीडीओ जयकिशन दोहरे ने शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित सचिव ईलेश त्यागी को तत्काल सबमर्सिबल को सही कराए जाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। आदेश के बावजूद भी प्रधान व सचिव द्वारा सबमर्सिबल को सही नहीं कराया गया है, जिससे छात्र/ छात्राओं को प्यास बुझाने के लिए आसपास के घरों में भटकना पड़ रहा है। वहीं, पानी उपलब्ध न होने के कारण शौच के लिए खुले में जाना पड़ रहा है। खण्ड विकास अधिकारी जयकिशन दोहरे ने पुनः सचिव को तत्काल सबमर्सिबल को सही कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News