खबर शहर , Agra News: एकादशी पर साधु-संतों ने लगाई सप्तकोसीय परिक्रमा – INA

बटेश्वर। धार्मिक एवं पौराणिक तीर्थ नगरी बटेश्वर में बृहस्पतिवार को एकादशी पर साधु-संतों और ग्रामीणों ने सप्तकोसीय पैदल परिक्रमा लगाई गई। जन-कल्याण के उद्देश्य से यह पदयात्रा बाबा सियाराम दास महाराज के सानिध्य में जग्गा आश्रम से शुरू हुई। रास्ते में ग्रामीणों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। संतों ने लोगों से यमुना को निर्मल बनाने में सहयोग की अपील की।

पदयात्रा में सैकड़ों साधु-संत और श्रद्धालु शामिल हुए। परिक्रमार्थी मुख्य ब्रह्मलाल मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। इसके बाद यात्रा यमुना किनारे के मंदिरों से होते हुए . बढ़ी। एकादशी मंदिर, शौरीपुर मार्ग और वनखंडेश्वर महाराज मंदिर से होते हुए मोरहारी, मुख्य चौराहे, हनुमान गढ़ी, मनमथ और गोकुलनाथ मंदिर से भी होकर निकली, जो जग्गा आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में साधु-संत और श्रद्धालु हर-हर महादेव और राधे-राधे के जयकारे लगा रहे थे। ढोलक-मंझीरों की थाप पर श्रद्धालु झूमते-थिरकते नजर आए।

पदयात्रा में आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, हाथरस, अलीगढ़, मैनपुरी, औरैया, राजाखेड़ा (धौलपुर) और ग्वालियर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा बाबा जानकी दास, राधिका नंद, प्रेमदास, प्रेमानंद, गोपालदास, कृष्णदास, रामदास, बातेंश्वरी नाथ, सोनपाल दास, कैलाश गिरी, श्यामदास, रामविलास, मुन्नी, मोहिनी, रेखा और सावित्री आदि शामिल रहीं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News