Tach – WhatsApp New Rule : 1 जनवरी से बदल जाएगा वॉट्सऐप इस्तेमाल करने का तरीका, फोन में सिम रखना होगा जरूरी!

Powered by :

Last Updated:

WhatsApp New Rule : अगले साल की शुरुआत से वॉट्सऐप चलाने वालों को नया नियम फॉलो करना पड़ सकता है. साइबर ठगी और फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए दूरसंचार विभाग बिना सिम के वॉट्सऐप चलाने पर रोक लगा सकता है. इससे उन उपभोक्ताओं पर असर पड़ सकता है, जो बिना सिम के सिर्फ वाईफाई के सहारे अपना वॉट्सऐप चलाते हैं.

1 जनवरी से बदलेगा वॉट्सऐप इस्तेमाल करने का तरीका, फोन में सिम रखना होगा जरूरी!Zoom

दूरसंचार विभाग बिना सिम के वॉट्सऐप चलाने पर रोक लगा सकता है.

नई दिल्ली. WiFi पर बिना SIM वाले फोन में WhatsApp चलाते हैं? तो आने वाले दिनों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है. दूरसंचार विभाग (DoT) के SIM Binding निर्देशों के तहत WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल के नियम बदल सकते हैं. नए नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से मैसेजिंग ऐप का अकाउंट जुड़ा है, उसका SIM उसी डिवाइस में होना जरूरी हो सकता है, जिस पर ऐप इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में फोन से SIM निकालने या SIM के निष्क्रिय होने पर ऐप की सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है.

सरकार का मकसद ऑनलाइन ठगी, फर्जी अकाउंट और मोबाइल नंबर के गलत इस्तेमाल पर लगाम लगाना है. आरोप है कि साइबर ठग भारतीय नंबर से अकाउंट का वेरिफिकेशन कराने के बाद भी SIM के बिना मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल जारी रखते हैं. SIM Binding से ऐसे मामलों को रोकने में मदद मिलने की उम्मीद है. इसी पर लगाम कसने के लिए 1 जनवरी, 2027 से वॉट्सऐप नियमों में बदलाव किया जा रहा है.

किन यूजर्स पर पड़ेगा असर?
इस बदलाव का असर उन लोगों पर पड़ सकता है, जो दो फोन इस्तेमाल करते हैं या पुराने स्मार्टफोन में केवल WiFi के जरिए WhatsApp चलाते हैं. eSIM इस्तेमाल करने वाले और iPhone यूजर्स के लिए भी तकनीकी व्यवस्था अहम होगी. हालांकि, इस नियम का अलग-अलग डिवाइस और यूजर्स पर कितना असर पड़ेगा, यह इसके तकनीकी क्रियान्वयन पर निर्भर करेगा. खासकर डुअल फोन, WiFi पर चलने वाले WhatsApp और eSIM यूजर्स को लेकर स्थिति स्पष्ट होना अभी बाकी है.

अभी क्या है वॉट्सऐप चलाने का तरीका
वर्तमान में आप किसी भी मोबाइल में सिम लगाकर वॉट्सऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं. ऐप चलाने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा और एक बार वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आप सिम निकालने के बावजूद ऐप चला सकते हैं. दूरसंचार विभाग ने इसी नियम को बदलने की तैयारी कर ली है. विभाग का मानना है कि यूजर्स की पहचान बनाए रखने और फर्जीवाड़े या ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए बिना सिम के वॉट्सऐप लगाने पर रोक लगानी होगी. हालांकि, इसका असर काफी हद तक यूजर्स पर भी पड़ेगा, लेकिन सुरक्षा के लिए यह कदम उठाना जरूरी माना जा रहा है.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News