खबर शहर , Agra News: मंडलीय एथलेटिक्स में आगरा की साक्षी, गौरी और शिवा चमके – INA

आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। आगरा की साक्षी, गौरी तोमर और शिवा ने ऊंची कूद में स्वर्णिम छलांग लगाई। वहीं देवेश कुमार ने गोला फेंक में पहला स्थान हासिल किया।

तीन दिवसीय मंडलीय महाकुंभ में आगरा मेजबान, फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी के लगभग 400 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ी ट्रैक एंड फील्ड की कुल 22 स्पर्धाओं में अपना शत-प्रतिशत दे रहे हैं। संचालन संजय नेहरू, दिग्विजय सिंह, केपी सिंह यादव और चौधरी हरपाल सिंह ने किया। इस दौरान मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल, रवि प्रकाश, डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. एसके सिंह, सोमदेव सारस्वत, राम औतार, मास्टर पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे। एनसी वैदिक इंटर कॉलेज के स्काउट छात्र नितिन, राघव, मयंक और रमाशंकर ने आनंद वर्मा के नेतृत्व में पेयजल व्यवस्था संभाली।

खेल में इन्होंने मारी बाजी

ऊंची कूद : अंडर-14 बालिका वर्ग में आगरा की साक्षी प्रथम, मैनपुरी की प्रीति द्वितीय व फिरोजाबाद की दिव्या तृतीय रही। अंडर-17 में फिरोजाबाद की खुशी प्रथम, आगरा की पूर्वा द्वितीय व मैनपुरी की रौनक तृतीय रहीं। अंडर-19 में आगरा की गौरी तोमर प्रथम, रिंकी द्वितीय व मैनपुरी की छाया तृतीय रहीं। बालिका वर्ग अंडर -14 में फिरोजाबाद के मयंक प्रथम, मथुरा के गौरव द्वितीय व देवेश तृतीय रहे। अंडर -17 में फिरोजाबाद के श्रवन प्रथम, मथुरा के विष्णु द्वितीय व फिरोजाबाद के चमन तृतीय रहे। अंडर-19 वर्ग में आगरा के शिवा प्रथम, मथुरा के सुमित द्वितीय व आगरा के हर्ष तृतीय रहे।

गोला फेंक: अंडर-17 में मथुरा की शिखा प्रथम, मैनपुरी की अंशिता द्वितीय व फिरोजाबाद की लक्ष्मी तृतीय रहीं। अंडर-19 वर्ग में फिरोजाबाद की कृष्णा प्रथम, आगरा की अमृता यादव व मथुरा की निशु द्वितीय व मैनपुरी की साक्षी तृतीय रहीं। वहीं बालक वर्ग अंडर-17 में आगरा के देवेश प्रथम, मथुरा के अभिषेक द्वितीय व मैनपुरी के संदीप व सत्यम संयुक्त रूप से तृतीय रहे। अंडर-19 वर्ग में मथुरा के मनवीर प्रथम, विकास द्वितीय व मैनपुरी के दिलीप तृतीय स्थान पर रहे।

लंबी कूद: अंडर-14 में आगरा की प्रियंका प्रथम, फिरोजाबाद की आकांक्षा द्वितीय व आगरा की तान्या तृतीय रहीं। अंडर-19 में मैनपुरी की छाया प्रथम, मथुरा की हेमलता द्वितीय व आगरा की भावना तृतीय रहीं। वहीं बालक वर्ग अंडर-14 में फिरोजाबाद के मयंक प्रथम, आदर्श द्वितीय व मथुरा के प्रिंस तृतीय रहे। अंडर-17 वर्ग में फिरोजाबाद के श्रवन प्रथम, ध्रुव द्वितीय व मथुरा के यश तृतीय रहे। अंडर-19 वर्ग में फिरोजाबाद के शिवम प्रथम, आगरा के सुखवीर द्वितीय व मथुरा के सुधीर तृतीय स्थान पर रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News