खबर शहर , Agra News: नायब तहसीलदार की हत्या के प्रयास में दो गिरफ्तार – INA

बाह। नायब तहसीलदार बाह सुधीर गिरी की हत्या के प्रयास में बाह पुलिस ने शनिवार रात विष्णुपुरा गांव के रेलवे पुल के पास से बिक्रमपुर घाट के प्रेमशंकर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर रविवार को वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया। वारदात के लिए उकसाने वाले बाइक चालक हरीशंकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बाह थाने में नायब तहसीलदार सुधीर गिरी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 13 नवंबर को एसडीएम बाह विनोद चौधरी के निर्देश पर वह खनन की जांच के लिए बिक्रमपुर जा रहे थे। रास्ते में मिट्टी डालकर वापस आता ट्रैक्टर दिखाई देने पर पूछताछ के लिए रोक लिया। पूछताछ के दौरान चालक ने हत्या के इरादे से ट्रैक्टर को उनकी गाड़ी पर चढ़ा दिया। खाई में गिरकर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। शीशा टूट गया। बाल-बाल उनकी जान बची। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया बाह पुलिस ने हमराही लेखपाल प्रवीन कुमार, चालक महेश कुमार के बयान दर्ज किए। जांच में वारदात को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर चालक बिक्रमपुर घाट के प्रेमशंकर एवं वारदात के लिए उकसाने वाले बाइक चालक हरीशंकर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने विष्णुपुरा रेलवे पुल के पास से शनिवार की रात पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर रविवार सुबह वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद कर लिया।

वर्जन-

नायब तहसीलदार की गाड़ी पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने वाले खननकर्ता की गिरफ्तारी के लिए एसीपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की थी। महज 48 घंटे में वारदात करने एवं उकसाने वाले को ट्रैक्टर समेत बाह पुलिस ने गिरफ्तार किया है।- अभिषेक अग्रवाल, डीसीपी पूर्वी कमिश्नरेट आगरा

इंसेट

मिट्टी खनन करने वाले ट्रैक्टर के . चलते हैं बाइक सवार

– खनन की मिट्टी ढोने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली की निगरानी की जाती है। ट्रैक्टर ट्रॉली के . बाइक सवार चलता है। पुलिस दिखने पर ट्रैक्टर ट्रॉली का रास्ता बदल दिया जाता है। बिक्रमपुर में मिट्टी डालकर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर लौट रहे प्रेमशंकर से नायब तहसीलदार पूछताछ कर रहे थे। तभी बाइक सवार हरीशंकर के उकसावे पर प्रेमप्रकाश ने ट्रैक्टर ट्रॉली नायब तहसीलदार की गाड़ी पर चढ़ा दी थी। जैतपुर, खेड़ा राठौर क्षेत्र में इसी अंदाज में मिट्टी के खनन का खेल चल रहा है। एसडीएम बाह विनोद चौधरी ने बताया कि खनन की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम त्वरित कार्यवाही करेगी। अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News