उगते सूर्य को अर्घ्य पूरा हुआ छठ पर्व:मोतिहारी जेल में 140 कैदियों के लिए बना छठ घाट; वॉशिंगटन में पोटोमैक नदी किनारे हुआ पूजन- INA NEWS

छठ पूजा का आज चौथा और आखिरी दिन है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही 36 घंटे का निर्जल व्रत पूरा हो गया। इसके लिए घाटों पर सुबह 4 बजे से ही पहुंचने लगे थे। कुछ व्रतियों ने दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड प्रमुख नदियाें गंगा-यमुना पर बने घाटों पर ही रात बिताई। दिल्ली में व्रत करने वालों और उनके परिवार के लिए मेट्रो सेवाएं सुबह 4.30 बजे से ही शुरू कर दी गईं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सूर्योदय के समय यमुना घाटों पर करीब सवा लाख लोग मौजूद रहे। इधर, अमेरिका वॉशिंगटन में पोटोमैक नदी के किनारे घाट पर पूर्वांचल निवासी ने छठ पर्व मनाया। बिहार की मोतिहारी सेंट्रल जेल में 75 महिलाओं और 62 पुरुषों समेत कई कैदियों ने छठ पूजा की। इसके लिए जेल के अंदर ही एक विशेष घाट तैयार किया गया था।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |