खबर शहर , नर्सिंग छात्रा की मौत का मामला गर्माया: दफन शव निकालकर मुख्यालय पहुंचे परिजन, दोबारा पोस्टमार्टम की मांग – INA

फिरोजाबाद के थाना मटसैना क्षेत्र के मोढ़ा कनैटा स्थित नर्सिंग कॉलेज की छात्रा की 27 अक्तूबर की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब बेहद तूल पकड़ गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने एक बड़ा कदम उठाते हुए दफन किए जा चुके शव को जमीन से बाहर निकाल लिया और शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे शव को लेकर फिरोजाबाद जिला मुख्यालय स्थित सिविल लाइन चौकी के पास पहुंच गए। परिजनों की मांग थी कि शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाए। आक्रोशित लोगों ने जिला मुख्यालय, दबरई के सामने शिकोहाबाद-फिरोजाबाद हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। इस दाैरान भीड़ की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
Table of Contents