यूपी – रिश्तों का खून: दादी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, फिर रस्सी से कसा गला, दी खौफनाक मौत; मंजर देख सहमे लोग – INA

Table of Contents

राठ कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद में युवक ने पारिवारिक दादी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बाद में रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फाॅरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।




बहादुर राजपूत ने बताया कि रविवार दोपहर वह घर पर था। इसी दाैरान पारिवारिक भतीजा गजेंद्र वहां आया और गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि उसने जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि हमले में उन्हें चोट भी लगी। बताया कि उस समय मां शोभारानी (85) घर में उनकी अकेली थीं। आरोप है कि गजेंद्र ने उन पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बाद में चारपाई की रस्सी से उनका गला कस दिया। कुछ देर बाद जब बहादुर घर लौटे तो मां को मृत अवस्था में पाया। उनका शव चारपाई से टिका था और गले में रस्सी कसी थी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News