खबर शहर , UP: ताज पर खोया मासूम, 30 मिनट में पुलिस ने परिवार से मिलाया; केतन के चेहरे पर लौटाई मुस्कान – INA

ताजमहल पर आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक का 8 वर्षीय बच्चा भीड़ में बिछड़ गया। ताज सुरक्षा पुलिस ने बच्चे को खोजकर परिजन से मिलाया। रविवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से पर्यटक सत्यम अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने आए थे।
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
करीब 11:30 बजे जब वह पश्चिमी प्रवेश द्वार स्थित विंडो से टिकट ले रहे थे, तभी भीड़ में 8 वर्षीय बेटा केतन बिछड़ गया। केतन रोता हुआ नीम तिराहा बैरियर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पांस टीम के जवानों की नजर उस पर पड़ी।
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
जवानों ने बच्चे से रोने का कारण पूछा, तो उसने मम्मी-पापा से बिछड़ने की जानकारी दी। उप निरीक्षक शिवराज सिंह ने रेडियो अनाउंसमेंट के माध्यम से महज 30 मिनट के अंदर बच्चे के परेशान माता-पिता को ढूंढ निकाला गया। बच्चे से मिलकर माता-पिता की आंखों में आंसू आ गए।
Table of Contents
Table of Contents