Sport : Explainer: फीफा वर्ल्ड कप के 96 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, वीनिंग टीम को मिली हीरे की अंगूठी, जानें इसकी खासियत #INA

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब स्पेन ने अपने नाम कर लिया है. फाइनल मैच में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को हराकर स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता. इस बार का फीफा वर्ल्ड कप कई कारणों से ऐतिहासिक रहा. पहली बार तीन देशों ने संयुक्त रूप से फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी की. पहली बार कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया और 100 से ज्यादा मैच खेले गए. वहीं, फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार हाफ-टाइम शो का भी आयोजन हुआ. इसके अलावा, 96 साल के फीफा इतिहास में एक और दिलचस्प चीज पहली बार देखने को मिली. दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम स्पेन को ट्रॉफी और मेडल के साथ हीरे की ‘चैंपियनशिप रिंग’ (अंगूठी) देकर भी सम्मानित किया गया है. यह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। स्पेन ने अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर यह ऐतिहासिक खिताब अपने नाम किया और इस नई खेल परंपरा की पहली हकदार बनी, तो चलिए जानते हैं कि इस हीरे की अंगूठी की खासियत क्या है? 

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार विजेता प्लेयर्स को मिली रिंग

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल के अलावा एक खास अंगूठी मिली है.. फुटबॉल की दुनिया में इस रिंग देने की परंपरा की शुरुआत को फीफा द्वारा खेल में एक नया रोमांच जोड़ने के तौर पर देखा जा रहा है. बता दें कि फीफा का यह कदम पारंपरिक रूप से नॉर्थ अमेरिकन खेल संस्कृति (जैसे NBA और NFL) जैसे खेलों से प्रेरित है, जहां विजेताओं को राजसी अंगूठी देने की परंपरा है. चूंकि इस साल के फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में हुआ, इसलिए इस खास अमेरिकी परंपरा को फुटबॉल के स्टेज पर भी उतारा गया.

 

कैसी है फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को मिलने वाली यह खास अंगूठी?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम के खिलाड़ियों को मिलने वाली चैंपियनशिप रिंग को बेहद आलीशान और कीमती रत्नों से तैयार किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रत्येक रिंग को 18-कैरेट सोने से बनाया गया है, जिसमें 89 हीरे और 36 नीलम जड़े हुए हैं. इस रिंग की डिजाइनिंग भी काफी दिलचस्प है. रिंग पर फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी की आकृति बनाई गई है. इसके अलावा, टीम का लोगो और कस्टमाइज्ड डिटेल्स दिए गए हैं. अंगूठी पर मुख्य रूप से “FIFA WORLD CUP 2026 CHAMPION” लिखा हुआ है. 

खिलाड़ियों के लिए खास कस्टमाइजेशन

फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के तुरंत बाद मैदान पर जश्न के दौरान फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने स्पेन के कप्तान और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रोड्रिगो ‘रोड्री’ को पहली आधिकारिक रिंग सौंपी. हालांकि, शुरुआत में सिर्फ सांकेतिक रिंग दी गई थी. इसके बाद, जियानी इन्फेंटिनो स्पेनिश टीम के ड्रेसिंग रूम गए और सभी खिलाड़ियों को यह रिंग सौंपी.

फैंस भी खरीद सकते हैं फीफा वर्ल्ड कप की यह खास यह अंगूठी

फीफा ने इस तरह की कुल 2,026 अंगूठियां बनाई हैं, जो साल 2026 का प्रतीक हैं. इन 2,026 लिमिटेड एडिशन अंगूठियों में से 30 अंगूठियां विजेता टीम स्पेन के 30 खिलाड़ियों और स्टाफ को दी गई हैं. वहीं, बाकी बची 1,996 रिंग्स को फीफा के आधिकारिक लाइसेंस के साथ दुनिया भर के फुटबॉल फैंस को बचने के लिए उपलब्ध कराया गया है. हालांकि, एक कलेक्टिबल पीस होने की वजह से फीफा ने इस रिंग की कीमत फैंस के लिए करीब $12,000 (लगभग 10.3 लाख रुपये) रखी है. इस रिंग की इस वक्त फुटबॉल जगत में काफी चर्चा हो रही है. स्पेन के खिलाड़ी अब हमेशा के लिए फीफा की पहली चैंपियनशिप रिंग हासिल करने वाले ऐतिहासिक विजेताओं के तौर पर याद रखे जाएंगे.

दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनी स्पेन की टीम

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को हराकर 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया. अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेले गए इस फाइनल मैच का रिजल्ट एक्स्ट्रा टाइम में निकला. मैच के निर्धारित समय में कोई टीम गोल नहीं कर पाई थी. इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम के 114वें मिनट में स्पेन के स्टार फॉरवर्ड फेरान टोरेस ने एक शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. इसके बाद स्पेन ने अर्जेंटीना को किसी भी मौके पर वापसी नहीं करने दिया और आखिरी तक बढ़त को बनाए रखा और दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा किया. इससे पहले स्पेन ने साल 2010 में फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. अब 16 साल बाद स्पेन की टीम दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है. 

यह भी पढ़ें:  IND vs ZIM T20 : भारत और जिम्बाब्वे का टी20 में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने जीते कितने मैच?

 

Explainer: फीफा वर्ल्ड कप के 96 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, वीनिंग टीम को मिली हीरे की अंगूठी, जानें इसकी खासियत





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close