यूपी – यूपी: बरेली-दिल्ली जनरथ बस के पहिए जाम होने से लगी आग, 32 यात्री बाल-बाल बचे – INA

बरेली डिपो की बरेली-दिल्ली जनरथ बस में बुधवार रात आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 32 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए। यह घटना मुरादाबाद के मूडापांडे के पास हाईवे पर हुई। हादसा रात 12:00 बजे के बाद हुआ, जब ज्यादातर यात्री नींद में थे। बस के पिछले पहिए जाम होने को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। 


Table of Contents

इससे पहले 2024 में बरेली-कानपुर रूट की एक एसी जनरथ बस में भी आग लगी थी। बरेली डिपो के वर्कशॉप में बसों की मरम्मत में लगातार लापरवाही सामने आ रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक समिति बनाई गई है। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– बरेली: ऑनलाइन गेम के बहाने ठगी करने के छह आरोपी गिरफ्तार, पांच लाख रुपये और सोने के छह बिस्किट बरामद

मरम्मत में लापरवाही

बरेली परिक्षेत्र में रोजाना 10 से ज्यादा बसें मरम्मत में लापरवाही के कारण जगह-जगह खड़ी हो जाती हैं। मंगलवार को दो बसों का स्टेरिंग फेल हुआ था। बुधवार को तीन बसों के टायर फटे। इन घटनाओं में भी यात्रियों की जान पर बनी थी। वर्कशॉप में मरम्मत के नाम पर बड़ा खेल होने की बात कही जा रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News