यूपी – सपा नेता का छिन गया पद: दिल्ली की महिला ने लगाया दरिंदगी का आरोप, एफआईआर के बाद हुई बड़ी कार्रवाई – INA

सपा नेता राजेंद्र सिंह उर्फ फरारी पर दिल्ली की महिला ने दुष्कर्म करने और 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज होने बाद पार्टी ने राजेंद्र सिंह को अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव के पद से पदमुक्त कर दिया है।


Table of Contents

महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि गोवर्धन के नगला मोरा निवासी राजेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद दोस्ती हो गई। मथुरा में फ्लैट लेने के लिए उन्होंने राजेंद्र से परामर्श लिया। इसके बाद महिला ने राजेंद्र को 6.5 लाख रुपये टोकन मनी के रूप में दे दिए। आरोप है कि सितंबर 2024 में हैदराबाद के एक होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर राजेंद्र ने उनके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर करीब 40 लाख रुपये वसूल लिए।

वहीं राजेंद्र का कहना है कि पैसों के लेनदेन के आरोप में उन्होंने अगस्त माह में थाना सदर व रिफाइनरी में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी रंजिश के चलते महिला ने यह कार्रवाई कराई है। उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल किया जा रहा है। सभी आरोप निराधार हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News