Sport : किन तारीखों को टीम इंडिया खेलेगी अपने अलगे 5 टी20 मैच, जानिए किन जगहों पर होंगे न्यूजीलैंड दौरे के सभी मुकाबले #INA

India vs New Zealand : टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज अब से सिर्फ सिर्फ 2 दिन बाद होने वाला है. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम की वेस्टइंडीजड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज पूरी हुई है. इसे भारत ने वेस्टइंडीज के साथ 2-2 के ड्रॉ पर खत्म किया. अब इंडियन क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है, जहां भारत को सबसे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद टीम इंडिया 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी. इस दौरे का आगाज 22 अक्टूबर से होने वाला है, तो आइए जानते हैं कि, इस सीरीज के सभी पांचों टी20 मैच किन तारीखों को कहां पर खेले जाने वाले हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कब से शुरू होगी सीरीज
भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए रवाना हो चुकी है. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के लिए फ्लाइट ले ली है. इस सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होने वाला है. यानी आज से सिर्फ 2 दिन के बाद तीसरे दिन टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच खेलेगी. इस सीरीज का अंत पांचवें टी20 मैच के साथ होगा, जो 1 नवंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज का कौन सा मैच कहा होगा. आइए जानते हैं.
Swing King landed in Christchurch pic.twitter.com/1966eQASnI
— Rohit Juglan (@rohitjuglan) October 19, 2026
किन तारीखों को होंगे पांचों टी20 मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच इस सीरीज का 24 अक्टूबर को खेला जाने वाला है. इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में दोनों टीमों 27 अक्टूबर को भिड़ेंगी. वहीं चौथा मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 30 अक्टूबर को होगा. वहीं 1 नवंबर को इस सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला खेला जाएगा.
कहां खेलें जाएंगे सभी मुकाबले
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में होगा. इसके बाद इस सीरीज का दूसरा मैच भी क्राइस्टचर्च में ही खेला जाने वाला है. तीसरे मुकाबले में दोनों टीमें वेलिंगटन भिड़ेंगी. वहीं इस सीरीज का चौथा मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में होगा. इस सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला हैमिल्टन में खेला जाएगा. इस सीरीज के सभी पाचों मैच 4 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे.
🚨 Announcement 🚨#TeamIndia’s T20I squad and India A squads for New Zealand tour announced 📝
Bhuvneshwar Kumar makes a comeback . the T20I side 🙌
More Details ▶️ https://t.co/oJ52QSH0DO#NZvIND pic.twitter.com/btbXlQ0nQD
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले
भारत और न्यूजीलैंड के समय में काफी अंतर है, जब न्यूजीलैंड में शाम होगी. तब भारत में दोपहर होगा. ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पांच टी20 मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 से खेले जाएंगे. जबकि इस सभी मैचों का टॉस 12:00 बजे होगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पांच टी20 मैचों का शेड्यूल
| मैच | तारीख | दिन | समय (IST) | मुकाबला | वेन्यू |
|---|---|---|---|---|---|
| पहला T20I | 22 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | दोपहर 12:30 बजे | भारत vs न्यूजीलैंड | हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च |
| दूसरा T20I | 24 अक्टूबर 2026 | शनिवार | दोपहर 12:30 बजे | भारत vs न्यूजीलैंड | हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च |
| तीसरा T20I | 27 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | दोपहर 12:30 बजे | भारत vs न्यूजीलैंड | एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन |
| चौथा T20I | 30 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | दोपहर 12:30 बजे | भारत vs न्यूजीलैंड | ईडन पार्क, ऑकलैंड |
| पांचवां T20I | 1 नवंबर 2026 | रविवार | दोपहर 12:30 बजे | भारत vs न्यूजीलैंड | सेडन पार्क, हैमिल्टन |
भारत और न्यूजीलैंड का टी20 स्क्वाड
भारत – श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड – मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ.
ये भी पढ़ें : जो कोई नहीं कर पाया वो शेफाली वर्मा ने कर दिखाया, लॉरा वोल्वार्ट और स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
किन तारीखों को टीम इंडिया खेलेगी अपने अलगे 5 टी20 मैच, जानिए किन जगहों पर होंगे न्यूजीलैंड दौरे के सभी मुकाबले
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,