यूपी – कानपुर: डिप्टी सीएम बोले- एआई संस्कार नहीं दे सकता, शिक्षक बच्चों को ऐसी शिक्षा दें जैसी चाणक्य ने दी थी – INA

मानव सोच का स्थान एआई नहीं ले सकता है। एआई परिभाषा बता सकता है लेकिन संस्कार नहीं दे सकता। स्मार्ट होते एआई टूल्स पीएम, सीएम की तो फोटो बना देंगे लेकिन घुरऊ प्रसाद जैसे आम आदमी की फोटो नहीं बना पाएंगे। दरअसल सोशल मीडिया पर जो कबाड़ हम डालते हैं, उसी से टूल्स फोटो बना देता है। यह बात गुरुवार को उप मुख्यमंत्री पाठक ने सीएसजेएमयू में आयोजित अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2026 समारोह में कही।


Table of Contents

छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में हुए समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित डिप्टी सीएम ने शिक्षकों के सम्मान के लिए चुने जाने की प्रक्रिया की तारीफ की। इसे लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण में शिक्षक अपना दायित्व निभाएं। विद्यार्थी स्मार्ट बनें, इसका अर्थ है कि उन्हें सब कुछ आना चाहिए। कहा कि सनातन संस्कृति में माता-पिता और गुरु को भगवान का दर्जा दिया जाता है। यह भारत में ही संभव है। मां-बाप और गुरु ही ऐसे होते हैं जो पुत्र और शिष्य के . बढ़ने पर खुश होते हैं।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News