अमेरिका को ग्रीनलैंड में सेना बढ़ाने की इजाजत मिली:डेनमार्क की संसद में मंजूरी, ट्रम्प ने 4 महीने पहले कब्जा करने की धमकी दी थी- INA NEWS

डेनमार्क की संसद ने गुरुवार को अमेरिका के साथ एक सुरक्षा समझौते को मंजूरी दे दी। इसके तहत अमेरिका ग्रीनलैंड में अपनी सेना और सैन्य ठिकाने बढ़ा सकेगा। यह मंजूरी ऐसे समय मिली है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 7 जुलाई को नाटो समिट के दौरान ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकी दोहराई थी। उनके इस बयान से अमेरिका और उसके नाटो सहयोगी देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। अमेरिका को क्या-क्या छूट मिलेगी? ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात से तनाव बढ़ा था ट्रम्प कई महीनों से ग्रीनलैंड को अमेरिका के नियंत्रण में लेने की बात कहते रहे हैं। अमेरिका इस द्वीप पर अपनी सैन्य और रणनीतिक भूमिका बढ़ाना चाहता है, जबकि इससे पहले डेनमार्क ने साफ कर दिया था कि ग्रीनलैंड पर उसका अधिकार कोई समझौते का मुद्दा नहीं है। नए समझौते से दोनों देशों ने बीच का रास्ता निकाला है। रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका को वहां अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने की छूट मिल गई है, लेकिन ग्रीनलैंड की राजनीतिक स्थिति नहीं बदलेगी। यानी वह डेनमार्क के अधिकार में ही रहेगा। ग्रीनलैंड अमेरिका के लिए इतना जरूरी क्यों? ग्रीनलैंड की सबसे बड़ी खासियत उसकी भौगोलिक स्थिति है। यह उत्तरी अमेरिका, यूरोप और आर्कटिक के बीच स्थित है। इस वजह से यहां मौजूद सैन्य ठिकानों से अमेरिका को कई अहम इलाकों पर नजर रखने में मदद मिलती है। ग्रीनलैंड में अमेरिका का ‘पिटुफिक स्पेस बेस’ भी है। यहां से मिसाइल हमलों की चेतावनी देने, मिसाइल सुरक्षा और अंतरिक्ष में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने का काम किया जाता है। इस ठिकाने की मदद से अमेरिका उत्तरी अमेरिका की ओर आने वाली संभावित मिसाइलों को ट्रैक कर सकता है। साथ ही, आर्कटिक इलाके में दूसरे देशों की सैन्य गतिविधियों पर भी नजर रख सकता है। ग्रीनलैंड के पास ग्रीनलैंड-आइसलैंड-ब्रिटेन (GIUK) नाम का समुद्री रास्ता भी है। यह आर्कटिक और उत्तरी अटलांटिक महासागर के बीच एक अहम रास्ता है। अमेरिका और उसके सहयोगी इस रास्ते से गुजरने वाली रूस की पनडुब्बियों और युद्धपोतों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। रूस-चीन की बढ़ती मौजूदगी से ग्रीनलैंड की अहमियत बढ़ी आर्कटिक इलाके में अमेरिका, रूस और चीन के बीच सैन्य और आर्थिक मुकाबला बढ़ रहा है। रूस ने इस इलाके में अपने सैन्य ठिकानों का विस्तार किया है। वहीं, चीन भी यहां अपनी आर्थिक और रणनीतिक मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा, ग्लोबल वार्मिंग के कारण आर्कटिक की बर्फ पिघल रही है। इससे समुद्र में नए रास्ते खुलने की संभावना बढ़ रही है। इन रास्तों से व्यापार करना आसान हो सकता है। साथ ही, इस इलाके में मौजूद प्राकृतिक संसाधनों तक पहुंच भी बढ़ सकती है। अमेरिका ग्रीनलैंड को इस पूरे इलाके में अपनी स्थिति मजबूत करने और रूस-चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए अहम मानता है। दुर्लभ खनिजों का बड़ा भंडार भी बड़ी वजह ग्रीनलैंड में दुर्लभ खनिजों और दूसरी जरूरी धातुओं के बड़े भंडार हैं। इनका इस्तेमाल लड़ाकू विमान, मिसाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आधुनिक तकनीक बनाने में होता है। इन खनिजों तक पहुंच मिलने से अमेरिका को चीन पर अपनी निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। फिलहाल दुनिया में दुर्लभ खनिजों को इस्तेमाल लायक बनाने के काम में चीन का दबदबा है। हालांकि, ग्रीनलैंड में बड़े स्तर पर खनन करना आसान नहीं है। यहां का मौसम बेहद ठंडा है और जरूरी सुविधाओं की कमी है। इसके अलावा, खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की चिंता भी है। —————————-

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News