यूपी – पति-पत्नी और वो के चक्कर में गई जान: शादी के 19 दिन बाद पत्नी को युवक संग देखने पर पति ने मौत को गले लगाया – INA

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के जुगरामऊ गांव में सोमवार सुबह एक नवविवाहित युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसकी पत्नी ने भी नींद की गोलियां खा लीं और फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने हंगामा भी किया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जुगरामऊ निवासी अंकित कुशवाहा (25) की शादी सात जुलाई को खुशबू के साथ हुई थी। शादी को अभी 19 दिन ही हुए थे। परिजनों के मुताबिक रविवार दोपहर अंकित ने अपनी पत्नी को बाजार में एक युवक के साथ देख लिया। जहां बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था। आरोप है कि पति ने पत्नी पर उस युवक के साथ भागने का प्रयास करने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।