सीजी- Durg-Bhilai: एकतरफा प्यार में AI से फोटो एडिट कर महिला से 5 लाख मांगे, पति को भी मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार – INA

एआई का दुरुपयोग कर महिला की फोटो एडिट करने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को छावनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नहीं वह रुपये नहीं देने पर पीड़िता के पति की हत्या करने और उससे जबरन तलाक दिलाने की धमकी भी दे रहा था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: देर रात सो रहे परिवार पर धारदार हथियार से हमला; एक की मौत, दो घायल

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस के अनुसार भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी रविन्द्र भारती उससे पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि रकम नहीं दी गई तो वह एआई के जरिए उसकी फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। साथ ही उसके पति की हत्या करने और जबरन तलाक दिलाने की धमकी भी दे रहा था।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रविन्द्र भारती को धमधा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता से एकतरफा प्रेम करता था। दोनों पहले एक ही फाइनेंस कंपनी में साथ काम करते थे, जहां उनकी पहचान हुई थी। बाद में युवती ने किसी अन्य व्यक्ति से विवाह कर लिया। इसके बाद आरोपी लगातार उसे परेशान करने लगा और एआई तकनीक से फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत . की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News