यूपी – Buffalo Horns: गले में सज रहे भैंस के सींग से बने गहने, बन रहे स्टाइलिश बटन और घरेलू सामान – INA

भैंस के सींग से बने एक हॉर्न नेकलेस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 से 25 अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय रुपये में 1449 से 2416 रुपये तक पहुंच गई है। इससे बने अन्य गहने, बर्तन और बटन भी मांग बढ़ने के कारण महंगे हो रहे हैं। इनको बनाने के लिए सींग और खुरों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसका फायदा अलीगढ़ की मीट निर्यातक इकाइयों को हो रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

अलीगढ़ की मीट निर्यातक इकाइयों में रोजाना पांच हजार भैंसों की खपत हो रही है। जिससे 10 हजार से अधिक सींग और 20 हजार खुर निकलते हैं। जिसकी आपूर्ति मुरादाबाद, संभल और दिल्ली तक हो रही है। वहां इनसे कई तरह के खूबसूरत उत्पाद बनते हैं, जिनकी मांग पूरी दुनिया में हो रही है। पहले इनसे कुछ चुनिंदा चीजें ही बनती थीं, लेकिन अब कई प्रकार के आइटम बन रहे हैं। जिससे सींग और खुरों की मांग लगातार बढ़ रही है। इनकी कीमत भी बढ़ रही है। आलम ये है कि सींग और खुर लेने के लिए अलीगढ़ की इकाइयों पर सिफारिशी फोन तक कराए जा रहे हैं ताकि माल उचित भाव में और समय से पहले मिल सके।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents


Table of Contents

मीट निर्यात इकाइयों से रोजाना बड़ी मात्रा में सींग और खुर निकलते हैं। इनकी आपूर्ति मुरादाबाद, संभल और दिल्ली की इकाइयों में होती है, जहां इनसे नेकलेस, कंघे, बटन से लेकर बर्तन तक बनाए जाते हैं। इनकी आनलाइन खरीदारी पूरी दुनिया में हो रही है और यह कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। – डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।


Table of Contents


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News