खबर शहर , यूपी: आगरा में जाम के ये हैं प्रमुख कारण, जिनसे कराह रही ताजनगरी; जानें क्या कहते हैं यहां के लोग – INA

जाम शहर की प्रमुख समस्या बन गया है। जिस रास्ते पर लोग निकलते हैं, वहीं उनके वाहन फंस जाते हैं। कहीं अवैध पार्किंग परेशान कर रही है तो कहीं अतिक्रमण की समस्या है। आम रास्ते ही नहीं बाजार में भी यह समस्या विकराल है। आरोप है कि विभागीय अधिकारी सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ा रहे हैं। जाम लगने पर खानापूर्ति के लिए पुलिसकर्मी आते हैं मगर समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

भगवान टाॅकीज, रामबाग, बिजलीघर, सिकंदरा, आईएसबीटी पर अवैध पार्किंग बड़ी समस्या है। एक तरफ ऑटो-ई रिक्शा खड़े होते हैं, वहीं दूसरी तरफ बसों की लाइन लगती है। ऐसे में हाईवे पर वाहन रुकते हैं। पुलिसकर्मियों की तैनाती के बाद भी इन वाहनों की पार्किंग पर रोक नहीं है। पुलिसकर्मी एक दिन कार्रवाई करते हैं, वाहनों को सीज किया जाता है। अतिक्रमण भी हटाया जाता है। अगले ही दिन पुलिस की कार्रवाई ढीली पड़ते ही फिर से वही स्थिति हो जाती है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

माईथान निवासी दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि त्योहारी सीजन शुरू होते ही शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बाजारों में बेतरतीब पार्किंग के कारण 5 मिनट का सफर तय करने में लोगों का 1 घंटा बर्बाद हो रहा है। शाहगंज, लोहामंडी और कोतवाली जैसे प्रमुख बाजारों में बढ़ता अतिक्रमण और अवैध पार्किंग समस्या की प्रमुख वजह है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जयपुर हाउस की नीनू गर्ग ने कहा कि  वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन सड़कें सिकुड़ती जा रही हैं। सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढे शहर में लगने वाले भीषण जाम का मुख्य कारण हैं।  

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

शाहगंज निवासी शिल्पी अग्रवाल ने कहा कि जाम की स्थिति इतनी विकट है कि घर से निकलने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। उस पर स्मार्ट सिटी और मेट्रो निर्माण के अधूरे कार्यों ने शहरवासियों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता किरण का कहना है कि मरीज के लिए समय पर डॉक्टर का परामर्श मिलना बेहद जरूरी होता है। कभी-कभी घंटों लंबे ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते, खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सेवला जाट की रहने वाली सुधा त्यागी ने बताया कि सड़कों पर बिना सोचे-समझे गाड़ियां खड़ी करने से जाम की स्थिति पैदा होती है। इससे न केवल शोर और प्रदूषण बढ़ता है बल्कि वाहन चालकों में आपसी विवाद भी होते हैं, इससे समस्या और गंभीर हो जाती है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

कमला नगर निवासी सोनी मिश्रा ने बताया कि घर से निकलने से पहले यह पता करना पड़ता है कि किस रास्ते पर जाम नहीं होगा। सड़कों की बेतरतीब खुदाई से कई रास्ते पर रोजाना जाम में फंसना पड़ता है। इस तरफ पुलिस और संबंधित विभाग का कोई ध्यान नहीं है। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News