Sport : अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक शतक और वैभव सूर्यवंशी का तूफान, वेलिंगटन में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंद भारत ने सीरीज पर किया कब्जा #INA

IND vs NZ: भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 की विजयी बढ़त हासिल कर ली है. वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 198 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक और वैभव सूर्यवंशी के 45 रनों के दम पर 4 विकेट गंवाकर 40 गेंदे शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया है. न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीत है.

न्यूजीलैंड के दिए 199 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने की. बेहद आक्रामक और विस्फोटक शुरुआत दिलाई. पावरप्ले में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की बरसात कर दी और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया.

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने पहले 6 ओवरों यानी पावरप्ले का पूरा फायदा उठाते हुए बिना कोई विकेट गंवाकर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी थी. इस तूफानी शुरुआत के बाद भी रन गति कम नहीं हुई. एक तरफ जहां स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अपना पहला ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा. वहीं दूसरे छोर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी 45 रनों की तेज-तर्रार और सूझबूझ भरी पारी खेलकर अभिषेक का बेहतरीन साथ निभाया. इन दोनों युवाओं के बीच हुई इस धमाकेदार और रिकॉर्डतोड़ साझेदारी ने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया.

 

अपडेट जारी है…

अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक शतक और वैभव सूर्यवंशी का तूफान, वेलिंगटन में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंद भारत ने सीरीज पर किया कब्जा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close