यूपी – अयोध्या: बाल मान्यता के अनुसार बढ़ाया जाएगा बालक रामलला के विश्राम का समय, दोपहर में भोग के बाद करेंगे आराम – INA

 राम मंदिर में विराजमान रामलला की दिनचर्या में बदलाव की तैयारी है। बाल स्वरूप की मान्यता के अनुरूप अब रामलला को दोपहर में करीब एक घंटे विश्राम देने की व्यवस्था की जाएगी। दोपहर 12 बजे भोग लगाने के बाद एक से दो बजे तक विश्राम का समय निर्धारित करने पर सहमति बनी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

राम मंदिर की धार्मिक समिति की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसके बाद ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देवगिरि ने भी इस पर सहमति जताई। नई व्यवस्था कब से लागू होगी, इसका निर्णय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ जितेंद्र मिश्र करेंगे।धार्मिक समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को हुई बैठक में रामलला की दिनचर्या और विश्राम के समय का मुद्दा उठाया था। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

चर्चा के दौरान कहा गया कि रामलला को सुबह करीब चार बजे जगा दिया जाता है। वहीं, पर्वों और मेलों के दौरान दर्शनार्थियों की भीड़ के चलते दोपहर के भोग के बाद उन्हें महज 10 से 15 मिनट ही विश्राम मिल पाता है। ऐसे में बाल स्वरूप की धार्मिक मान्यता को ध्यान में रखते हुए दोपहर में पर्याप्त विश्राम का समय निर्धारित करना जरूरी है। इसी के बाद दोपहर में एक घंटे के विश्राम की व्यवस्था पर सहमति बनी। वहीं, रामलला के रात्रि विश्राम का समय भी निर्धारित किया गया है। रात 10 बजे गर्भगृह का दरवाजा बंद होने के बाद रामलला को करीब छह घंटे विश्राम का समय मिल सकेगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

राम मंदिर परिसर में बनेगी पांच गायों की गोशाला  

Table of Contents

Table of Contents

रामलला की सेवा और भोग व्यवस्था को लेकर बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय पर भी चर्चा हुई। राम मंदिर परिसर में पांच गायों की छोटी गोशाला स्थापित करने की योजना है। इसमें गिर नस्ल की गायें पाली जाएंगी। इसका उद्देश्य रामलला के भोग के लिए शुद्ध दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। गोशाला शुरू होने के बाद गायों के दूध से तैयार खीर का भोग लगाने की योजना है। गोशाला स्थापित होने तक परिसर के बाहर से शुद्ध दूध की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी सीईओ जितेंद्र मिश्र को सौंपी गई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News